http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 19 अक्तूबर, 2005 को 10:05 GMT तक के समाचार

वीडियोः सद्दाम के मुक़दमे की कार्यवाही

इराक़ के पूर्व नेता सद्दाम हुसैन पर मानवता के ख़िलाफ़ अपराधों के आरोप में मुक़दमे की शुरुआत हो रही है.

सद्दाम पर मुक़दमा भारी सुरक्षा वाले क्षेत्र ग्रीन ज़ोन में चलाया जा रहा है और इसके लिए एक विशेष कमरा बनाया गया है जिसमें बुलेट प्रूफ़ शीशा लगा है और कुछ कटघरे बनाए गए हैं.

अदालत के भीतर कुछ पर्यवेक्षक और पत्रकारों को जाने की इजाज़त दी गई है लेकिन इराक़ के आम लोगों को वहाँ जाने की इजाज़त नहीं होगी.