बुधवार, 05 अक्तूबर, 2005 को 20:42 GMT तक के समाचार
इराक़ के हिला शहर में एक कार बम के फटने से क़म से क़म 25 लोग मारे गए हैं जबकि 80 लोग घायल हो गए हैं.
ये बम एक मस्जिद के पास फटा.
जब ये धमाका हुआ तब शिया समुदाय के लोग रमज़ान महीने के पहले दिन नमाज़ के लिए इकट्ठा हो रहे थे.
माना जा रहा है कि कई शव मलबे में दबे हुए हैं.
इराक़ की राजधानी बग़दाद के दक्षिण में स्थित हिला एक शिया बहुल शहर है और वहाँ पहले भी चरमपंथी हमले हो चुके हैं.
पिछले हफ़्ते भी हिला में हुए धमाके में 10 लोग मारे गए थे.
पिछले वर्ष जुलाई में शहर के मध्य में एक तेल टैंकर में धमाका हुआ था जिसमें लगभग 100 लोग मारे गए थे.
इससे पहले साल के आरंभ में शहर में एक आत्मघाती हमले में 120 से अधिक लोग मारे गए थे.