गुरुवार, 04 अगस्त, 2005 को 16:03 GMT तक के समाचार
अयमन अल ज़वाहिरी को अल क़ायदा संगठन में ओसामा बिन लादेन का दाहिना हाथ कहा जाता है.
अमरीका ने 2001 में जिन 22 वांछित चरमपंथियों की सूची जारी की थी उनमें लादेन के बाद ज़वाहिरी दूसरे नंबर पर थे.
चार अगस्त को अरब सैटेलाइट टेलीविज़न अल जज़ीरा पर दिखाए गए एक वीडियो टेप में ज़वाहिरी ने कहा कि लंदन पर और हमले होंगे और इसकी वजह ब्रितानी प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर की विदेश नीति होगी.
ज़वाहिरी ने कहा, "ब्लेयर मध्य लंदन में आपके लिए तबाही ले कर आए और इंशाल्लाह वह और तबाही लाएँगे".