http://www.bbcchindi.com

शुक्रवार, 29 जुलाई, 2005 को 13:49 GMT तक के समाचार

वीडियोः लंदन धमाके में गिरफ़्तारियाँ

लंदन में पुलिस ने शुक्रवार को उन तीन संदिग्ध लोगों की गिरफ़्तारी के लिए एक बड़ा अभियान चलाया जिनका हाथ 21 जुलाई को हमले की नाकाम कोशिशों में बताया जा रहा है.

मेट्रोपोलिटन पुलिस ने पश्चिमी लंदन में कई जगहों पर तलाशी के बाद कई लोगों को गिरफ़्तार किया है.

बीबीसी के एक संवाददाता का कहना है कि ऐसा लग रहा है कि जिन लोगों को पकड़ा गया है उनमें से एक संदिग्ध हमलावर है.

लंदन के नॉटिंग हिल और नॉर्थ केन्सिंग्टन इलाक़े कम-से-कम दो स्थानों पर छापे मारे गए.

वहीं पुलिस ने लिवरपूल स्ट्रीट स्टेशन पर भी दो महिलाओं को पकड़ा.