http://www.bbcchindi.com

गुरुवार, 07 जुलाई, 2005 को 10:21 GMT तक के समाचार

देखिएःलंदन में विस्फोट के बाद का हाल

ब्रिटेन की राजधानी लंदन में सुबह बिल्कुल व्यस्त समय में एक साथ कई धमाके हुए हैं.

विस्फोट में कई लोगों के हताहत होने की ख़बर है.

लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर ना तो मरनेवालों और ना ही घायलों की कोई संख्या बताई गई है.

इस घटना के बाद लंदन की सारी यातायात व्यवस्था ठप्प हो गई है.