शनिवार, 02 अप्रैल, 2005 को 06:08 GMT तक के समाचार
पोप जॉन पॉल द्वितीय के लिए दुनिया भर में रोमन कैथोलिक ईसाई प्रार्थनाएँ कर रहे हैं और उन्हें हर पल वैटिकन से किसी ख़बर की प्रतीक्षा है.
वैटिकन में अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कह रखा है कि पोप की हालत आहिस्ता-आहिस्ता ख़राब होती जा रही है.
शुक्रवार की सारी रात पोप के लिए रोम के सेंट पीटर्स स्क्वायर में लोग जुटे रहे.
आधी रात को वहाँ लगभग 70,000 लोग पोप के लिए प्रार्थना करने जुटे थे.