शुक्रवार, 01 अप्रैल, 2005 को 12:50 GMT तक के समाचार
पोप जॉन पॉल द्वितीय की हालत गंभीर बनी हुई है और उनके लिए रोम में प्रार्थनाएँ हो रही हैं.
श्रद्धालु बड़ी तादाद में जमा हुए हैं और पोप की सेहत की कामना कर रहे हैं.
पोप को साँस लेने में तकलीफ़ हो रही है और उन्हें तेज़ बुख़ार है. लेकिन वैटिकन के अधिकारियों का कहना है कि वे होश में हैं.
कुछ देर पहले उनके निकट सहयोगियों ने उनसे मुलाक़ात की है.