शुक्रवार, 25 मार्च, 2005 को 09:14 GMT तक के समाचार
इराक़ में एक कार बम हमले में पुलिस के कमांडो दस्ते के 11 जवान मारे गए हैं.
अधिकारियों के अनुसार ये हमला बग़दाद के पश्चिम में स्थित रमादी शहर की एक जाँच चौकी पर हुआ.
अमरीकी सेना ने कहा है कि गुरुवार शाम हुए इस हमले में नौ इराक़ी पुलिसकर्मी और दो अमरीकी जवान घायल भी हुए हैं.
हमले में दो आम लोगों को भी चोटें आई हैं.
रमादी में विद्रोहियों पर नियंत्रण के लिए पिछले महीने ही सुरक्षा चौकियाँ स्थापित की गई थीं.
हाल के दिनों में अमरीकी और इराक़ी सुरक्षा बलों द्वारा नियंत्रित सुरक्षा चौकियों पर आत्मघाती हमले बढ़े हैं.