रविवार, 06 मार्च, 2005 को 10:37 GMT तक के समाचार
इराक़ में घोषणा की गई है कि नवनिर्वाचित एसेंबली का पहला सत्र संभवतः आगामी 16 मार्च को होगा.
उपप्रधानमंत्री बरहाम सालेह ने कहा है कि अगर तब तक नई सरकार का गठन नहीं हुआ तो ख़ुद एसेंबली में भी विचार विमर्श जारी रहेगा.
इराक़ में जनवरी में चुनाव के बाद से सरकार के गठन के लिए जद्दोजहद चल रही है लेकिन अभी कोई नतीजा नहीं निकला है.
जीत हासिल करने वाले विभिन्न दल इस बात पर विचार-विमर्श कर रहे हैं कि सरकार में उच्च पद किसे-किसे मिलने चाहिए.
इसी वजह से संसद के गठन और उसका सत्र बुलाए जाने में भी देरी हुई है.
चुनाव में पहली बार शिया दलों ने बहुमत हासिल किया है लेकिन सरकार बनाने के लिए पूर्ण बहुमत के अभाव में उन्होंने सरकार में अन्य दलों के साथ नज़दीकी से सहयोग करना होगा.