http://www.bbcchindi.com

बुधवार, 05 जनवरी, 2005 को 14:31 GMT तक के समाचार

मौन रह कर श्रद्धांजलि

ब्रिटेन और यूरोप के अन्य देशों में बुधवार को तीन मिनट का मौन रख कर सूनामी पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई.

दोपहर बारह बजे जैसा सारा माहौल थम गया. दुकानों में सन्नाटा हो गया, बसें और कारें रुक गईं और जो जहाँ था वहीं ठहर गया.

दफ़्तरों और स्कूल-कॉलेजों में भी इस समय पूरी ख़ामोशी रही.

आइए आपको इसी माहौल के कुछ दृश्य दिखाते हैं.