शुक्रवार, 05 नवंबर, 2004 को 09:51 GMT तक के समाचार
अमरीका के राष्ट्रपति पद के लिए दोबारा चुने गए रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉर्ज बुश ने उन लोगों को भी साथ लेकर चलने की बात कही है जिन्होंने उनके प्रतिद्वंद्वी जॉन केरी को वोट दिया.
जीत के बाद अपने भाषण में बुश ने कहा है कि नए कार्यकाल के रूप में उन्हें और ज़्यादा लोगों तक पहुँचने का एक नया मौक़ा मिला है.
उधर उपराष्ट्रपति डिक चैनी ने कहा कि बुश को अपना परंपरागत एजेंडा लागू करने का जनादेश मिला है क्योंकि उन्होंने देश के इतिहास में किसी भी राष्ट्रपति से ज़्यादा मत हासिल किए हैं.