http://www.bbcchindi.com

फ़िलीपींस में भूस्खलन से अनेक की मौत

फ़िलीपींस में भारी बारिश और भूस्खलन से कम से कम 90 लोगों के मारे जाने की ख़बर है.

अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन से लोगों की मौत उस समय हुई जब वे सो रहे थे.

अधिकतर लोग फ़िलीपींस के दक्षिणी शहरों सैन फ़ांसिस्को और लिलोअन में मारे गए हैं.

अधिकारियों का कहना है कि लगभग 80 घर तबाह हो गए हैं.

लोगों को मलबे में से निकालने के लिए व्यापक अभियान छेड़ा गया है.

अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है.

लेयटे राज्य की राज्यपाल रोसेटे लेरियास ने समाचार एजेंसी रॉयटर को बताया कि पिछले छह दिनों से जारी भारी बारिश की वजह से अनेक लोग लापता हैं."

भूस्खलन के कारण रास्ते बंद हो गए हैं जिससे राहत और बचाव कार्य में रुकावट आ रही है.

अधिकारियों का कहना है कि ढाई सौ से अधिक लोगों को बचा लिया गया है.

बीबीसी संवाददाता का कहना है कि फ़िलीपींस दुनिया में सबसे अधिक प्राकृतिक आपदाओं वाला देश है.

यहाँ भूस्खलन एक आम बात हैं और भूकंप और तूफ़ान भी अक्सर आते रहते हैं.