सौ साल पुरानी एक नहर, नाम 'पनामा'

प्रकाशित

प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर को जोड़ती है पनामा.

पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, समंदर के रास्ते होने वाले अंतरराष्ट्रीय कारोबार एक बड़ा हिस्सा पनामा नहर से होकर गुजरता है. ये नहर प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, फिलहाल पनामा नहर के विस्तारीकरण की योजना पर काम किया जा रहा है.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, विस्तारीकरण की परियोजना पूरी हो जाने के बाद इस नहर से बड़े जहाजों का आवागमन मुमकिन हो पाएगा.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, इसके लिए पनामा नहर के दोनों छोरों पर दो और लॉक्स बनाए जा रहे हैं.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, इनमें से एक प्रशांत महासागर की तरफ और दूसरा अटलांटिक महासागर की तरफ बनना है.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, इस परियोजना पर 2007 में काम शुरू हुआ था और माना जा रहा है कि 2016 तक ये पूरा हो जाएगा.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, पनामा नहर की परियोजना का विचार सबसे पहले 15वीं सदी में दिया गया था. शुरुआती असलफताओं के बाद फ्रांस ने 1881 में इस परियोजना पर काम शुरू किया. लेकिन आर्थिक नुकसान और बीमारी और दुर्घटनाओं में लोगों के मरने की वजह से इसे बीच में अधूरा छोड़ दिया गया था.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, इसके बाद 1904 में अमरीका ने इस परियोजना में दिलचस्पी लेनी शुरू की और काम शुरू हो गया. पनामा नहर में आवागमन 1914 में चालू हो गया था.
पनामा नहर, Panama Canal
इमेज कैप्शन, नहर के जिस हिस्से पर फिलहाल काम चल रहा है, आसमान से ली गई उसकी तस्वीरें समाचार एजेंसी रायटर्स ने एक मीडिया टुअर के दौरान ली हैं.