ग़ज़ा में जंग को लेकर इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने इसराइल से क्या कहा?

प्रकाशित

इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ़ जस्टिस ने अपने फै़सले में इसराइल से कहा है कि वो आम फ़लस्तीनियों को हो रहे किसी भी तरह के नुक़सान को रोकने के लिए कदम उठाए.

साउथ अफ्रीका ने इसराइल पर जनसंहार का आरोप लगाया था. इस मामले को वो नीदरलैंड के हेग स्थित आईसीजे में ले कर गया था, जिसके बाद क़रीब दो हफ्ते पहले दोनों देशों ने कोर्ट के सामने अपना-अपना पक्ष रखा था.

हालांकि आईसीजे ने अपने फै़सले में तुरंत सीज़फायर का आदेश नहीं दिया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)