एक दिन में इसराइल के 24 सैनिकों की मौत
प्रकाशित
इसराइली फ़ौज का कहना है कि ग़ज़ा में पिछले साल सैन्य कार्रवाई की शुरुआत के बाद, उसे 22 जनवरी को बड़ा झटका लगा है, जहाँ ग़ज़ा स्ट्रिप में उसके 24 सैनिक एक ही दिन में मारे गए हैं.
इनमें से अधिकतर सैनिक रॉकेट प्रोपेल्ड ग्रेनेड से हुए हमले में मारे गए. हमले की वजह से वो इमारत ध्वस्त हो गई थी, जिसमें ये सैनिक मौजूद थे.
इसराइली राष्ट्रपति इसाक हरज़ोग ने इसे बर्दाश्त से बाहर बताया है. वहीं इसराइली रक्षा मंत्री योआव गेलेंट ने कहा है कि उनके सैनिकों की मौत, इसराइल को इस लड़ाई के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए विवश कर देगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)