भाड़े के अमेरिकी लड़ाकों ने क्या यमन में की हत्याएं
प्रकाशित
लाल सागर में जहाज़ों पर हूती विद्रोहियों के हमलों ने दुनिया का ध्यान यमन में मौजूद हथियारबंद गुटों की ओर खींचा है.
लेकिन एक सच ये भी है कि यमन के गृह युद्ध में पश्चिमी देशों की भी भूमिका रही है. बीबीसी अरबी सेवा की पड़ताल से पता चला है कि संयुक्त अरब अमीरात ने यमन में राजनीतिक हस्तियों को निशाना बनाने के लिए अमेरिका के भाड़े के सैनिकों की मदद ली.
इन्हें मर्सिनरीज़ कहा जाता है और इन मर्सिनरीज़ ने बाद में यूएई के अफ़सरों को इसकी ट्रेनिंग भी दी, जिसके बाद यमन में कई हत्याएं हुईं. देखिए बीबीसी संवाददाता नवाल अल-मग़ाफ़ी की रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)