इसराइली हवाई हमले में मौतों की पड़ताल

प्रकाशित

जनवरी की शुरुआत में क़ब्ज़े वाले वेस्ट बैंक में एक इसराइली हवाई हमले में चार भाइयों की मौत हो गई थी. वो आम फ़लस्तीनी नागरिक थे.

चश्मदीदों ने बीबीसी को बताया कि इसराइली सुरक्षाबलों को उनसे कोई ख़तरा नहीं था. इस इलाक़े में हिंसा बढ़ रही है.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक़, बीते साल अक्तूबर में हमास हमलों के बाद से अब तक वेस्ट बैंक में इसराइली सेना के हाथों 300 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

बीबीसी संवाददाता लुसी विलियमसन उन चार भाइयों की मौत की पड़ताल करने के लिए वेस्ट बैंक के उसी इलाक़े में पहुंचीं. ये घटना जेनिन में फ़लस्तीनी समूहों के साथ झड़पों के दौरान 19 साल के एक इसराइली अधिकारी की मौत के बाद हुई थी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)