लाल सागर में जहाज़ों पर बढ़ते हमले की वजह
प्रकाशित
ईरान समर्थित यमन के हूती विद्रोहियों ने इस बात की पुष्टि की है कि उन्होंने अदन की खाड़ी में सोमवार को अमेरिकी कार्गो शिप पर बैलिस्टिक मिसाइल से हमला किया.
अमेरिका ने भी माना है कि जिब्राल्टर ईगल नामक जहाज़ पर हमला हुआ है.
ग़ौरतलब है कि हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में कई जहाज़ों को निशाना बनाया है, जिसके बाद अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन में हूती विद्रोहियों के ठिकानों पर पिछले हफ़्ते हमले किए थे. लाल सागर में जारी घटनाक्रम का क्या दुनिया की अर्थव्यवस्था पर भी असर पड़ेगा. कवर स्टोरी में आज इसी की बात.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)