COVER STORY: चीन में क्यों बढ़ रही है बेरोज़गारी?
प्रकाशित
चीन में लाखों नौजवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे हैं. वहां आर्थिक मंदी की वजह से बेरोज़गारी की दर ने पहले के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
चीन में 16 से 24 आयुवर्ग के, पांच में से एक से ज़्यादा युवा बेरोज़गार है. चूंकि सरकार ने आंकड़े जारी करना बंद कर दिया है, इसलिए बेरोज़गारी के एकदम सटीक आंकड़े जुटाना मुश्किल हो गया है.
बेरोज़गारी की समस्या को दूर करना, नए साल में चीन की सरकार के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक चुनौती हो सकती है.
नौजवान कैसे बेरोज़गारी से लड़ रहे हैं, जानने के लिए बीबीसी संवाददाता लॉरा बिकर, दक्षिण-पश्चिम चीन में ऐसे नौजवानों से मिलीं, जो पिछले साल ही ग्रेजुएट हुए हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)