टेस्ला की ऑटो-पायलट कार कितनी सुरक्षित?

वीडियो कैप्शन, एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी ने ऑटो पायलट कारों पर सवाल उठाए हैं.
प्रकाशित

एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के एक पूर्व कर्मचारी ने दावा किया है कि कंपनी की ऑटो पायलट गाड़ियों में इस्तेमाल की जाने वाली तकनीक सुरक्षित नहीं है.

लुकाश क्रूप्सकी वो कर्मचारी हैं. उन्होंने टेस्ला के नॉर्वे हेडक्वॉर्टर से ये जानकारियां सार्वजनिक की थीं.

वो एक अवॉर्ड लेने के लिए ब्रिटेन आए. ये अवॉर्ड उन्हें सेफ्टी को लेकर कंपनी के अंदर हुई बातचीत और उससे जुड़ी चिंताओं को सार्वजनिक करने के लिए दिया जा रहा है. बीबीसी के टेक एडिटर जो क्लाइनमैन ने उनसे बात की.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)