रूस से जंग की मार झेलते यूक्रेन के किसान

प्रकाशित

दक्षिणी यूक्रेन में काखोव्का डैम को टूटे हुए चार महीने हो चुके हैं और संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि इस तबाही की वजह से इस इलाक़े को लंबे समय तक पानी की कमी से जूझना पड़ सकता है.

रूस के हमले के बाद से ही दुनियाभर में यूक्रेन के अनाज का निर्यात काफ़ी कम हो चुका है और खाने की चीज़ों की क़ीमतें बढ़ी हैं.

बीबीसी संवाददाता विक्टोरिया ज़ुहान दक्षिणी यूक्रेन के इस इलाक़े में पहुंची, जहां एक किसान ने उन्हें बाढ़ की वजह से बर्बाद फ़सलें और तबाह हुए अपने घर दिखाए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)