You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ये पूरा शहर एक साथ ऊपर कैसे उठ जाएगा?
क्या एक पूरे के पूरे शहर को कई सेंटीमीटर तक ऊपर उठाया जा सकता है?
सुनने में ये बात नामुमकिन सी लगे, लेकिन ये सच होने जा रही है. इटली के शहर वेनिस की ख़ासियत है कि ये ख़ूबसूरत शहर पानी पर बसाया गया है, लेकिन अब पानी ही इसकी मुसीबत बन गया है.
माना जा रहा है कि आने वाले सालों में ये शहर पानी में समा सकता है. लेकिन इस शहर को बचाने के लिए कोशिशें हो रही हैं. इसके लिए अब एक ख़ास तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा. जिसमें इस पूरे शहर को ऊपर उठा दिया जाएगा. ये कैसे मुमकिन होगा और क्या ऐसा करने से वेनिस बच जाएगा? दुनिया जहान में इसी की पड़ताल.
प्रेज़ेंटर: मोहनलाल शर्मा
प्रोड्यूसर: अनीश अहलूवालिया
ऑडियो मिक्सिंग: तिलक राज
मोशन ग्राफ़िक: परवाज़ लोन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)