वो जगह जहां बाघ रखते हैं एक दिन का 'व्रत'
प्रकाशित
नेपाल के चिड़ियाघर में मौजूद बाघों की सेहत को बेहतर बनाने के लिए, इन मांसाहारी जीवों को हर शनिवार 'फ़ास्ट' पर रखा जाता है.
इन बाघों को जानबूझकर शनिवार के दिन भूखा रखा जाता है क्योंकि इन बाघों को चिड़ियाघर में ना ही खाने के लिए संघर्ष करना होता है और ना ही शेल्टर के लिए, वहीं अगर वे अपने प्राकृतिक निवासस्थान में रहें तो उन्हें इन दोनों के लिए मशक्कत करनी पड़ेगी. चिड़ियाघर के डॉक्टरों के मुताबिक़, ऐसा करने से बाघों का पाचन-तंत्र मज़बूत होगा. यहां के चिड़ियाघर में मौजूद हर बाघ को शनिवार छोड़कर, प्रतिदिन पांच किलो भैंसे का मांस दिया जाता है.
रिपोर्ट: कमल परियार
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)