मुंबई की इकलौती अंडरग्राउंड मेट्रो, कब तक हो जाएगी तैयार?
प्रकाशित
देश की वित्तीय राजधानी की आबादी लगातार बढ़ रही है. मुंबई देश के सबसे ज़्यादा घनी आबादी वाले शहरों में से एक है.
रहने और ट्रेवल के लिए ये जगह बहुत महंगी है. बढ़ती आबादी के लिए मुंबई बड़े पैमाने पर बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रहा है.
मेट्रो और रोड नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है. मुंबई के लोगों को पहली अंडरग्राउंड मेट्रो भी मिलने वाली है.
बीबीसी की टीम को इसके अंडरग्राउंड कंस्ट्रक्शन वर्क को फिल्माने का एक्सक्लूसिव मौक़ा मिला.
देखिए बीबीसी संवाददाता प्राजक्ता पोल की ये रिपोर्ट....
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)