You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
फ्रांस आख़िर क्यों जल रहा है?
फ्रांस के अलग-अलग शहरों में बीते कुछ दिनों से भीषण हिंसा भड़की है.
यहां प्रदर्शनकारियों ने आगजनी और आतिशबाज़ी जैसी घटनाओं को अंजाम दिया है. उन्होंने कई कारों और सरकारी इमारतों को निशाना बनाया गया.
दरअसल बीते मंगलवार को फ्रांस में पुलिस ने एक 17 साल के युवक को ट्रैफिक चेक के लिए न रुकने पर गोली मार दी थी.
फ्रांस की मीडिया के मुताबिक़, पुलिस ने पहले ये कहा कि युवक चोट पहुंचाने के इरादे से पुलिसकर्मियों की ओर गाड़ी ला रहा था. हालांकि इस हादसे की फुटेज भी सामने आई है. जिसमें एक पुलिस अधिकारी को गाड़ी की खिड़की से युवक पर पिस्तौल तानते और फिर नज़दीक से गोली मारते देखा गया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो सकते हैं.)