पाकिस्तान के टीटीपी से निपटने के दावे में कितना दम
प्रकाशित
पाकिस्तान बीते कुछ वर्षों से कई मोर्चों पर जूझ रहा है. वहां गंभीर आर्थिक संकट है, राजनीतिक उथल-पुथल है और जलवायु परिवर्तन की मार भी पड़ रही है. इन सबके साथ-साथ ये देश चरमपंथी संगठन तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान यानी टीटीपी से भी लड़ रहा है.
पाकिस्तान में आर्मी ने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान पर शिकंजा कसने का दावा किया है. क्या वाक़ई कमज़ोर हो गया है टीटीपी या कमज़ोर है पाकिस्तान आर्मी का ही दावा. देखिए कवर स्टोरी में.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)