बंदरों को परेशान करने के लिए पैसे क्यों देते हैं कुछ लोग

प्रकाशित

बीबीसी की एक जांच में पता चला है कि किस तरह यूके और अमेरिका के कुछ लोग, दक्षिण एशिया में मौजूद बंदरों को वीडियो पर टॉर्चर करने के लिए पैसे दे रहे हैं.

इस मामले में कई लोगों को गिरफ़्तार भी किया गया है. इंडोनेशिया में दो लोगों को जेल भी भेजा गया है.

बीबीसी संवाददाता रेबेक हेंशके ने अंडरकवर जाकर और जानकारी जुटाई. उनकी इस रिपोर्ट में टॉर्चर की कुछ ऐसी फ़िल्में भी हैं, जो कुछ लोगों को परेशान कर सकती हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)