उत्तर प्रदेश: बलिया में हीट वेव के बीच कैसे हैं हालात?

वीडियो कैप्शन, उत्तर प्रदेश: बलिया में हीट वेव के बीच कैसे हैं हालात?
प्रकाशित

उत्तर प्रदेश के बलिया में हीट वेव के बीच 68 लोगों की मौत के मामले की जाँच जारी है. लेकिन अब भी बड़ी संख्या में मरीज़ अस्पताल में भर्ती हैं.

बलिया का मामला सबसे पहले उस समय सुर्ख़ियों में आया, जब कुछ दिनों के अंदर 54 लोगों की मौत का मामला आया.

इसके बाद ये संख्या 68 तक पहुँच गई. बाद में सरकार ने जाँच टीम का गठन किया. लेकिन अभी तक जाँच टीम की रिपोर्ट नहीं आई है. अस्पताल में व्यवस्था पर भी सवाल उठे हैं.

रिपोर्ट: अनंत झणाणें, अमन

शूट/एडिट: शुभम वर्मा/ दीपक जायसवाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)