बालासोर रेल हादसे पर क्या कह रहे हैं ये 8 नेता

प्रकाशित

बालासोर रेल हादसे में अब तक 250 से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

हादसे में क़रीब 1000 लोग घायल हुए हैं, कई की हालत गंभीर है. इस हादसे के बाद रेल यात्रा में सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं.

भारतीय रेल के प्रवक्ता अमिताभ शर्मा का इस मुद्दे पर कहना है कि ओडिशा में जिस जगह पर हादसा हुआ है वहां 'कवच' नहीं लगाया गया है. 'कवच' स्वदेशी तकनीक है और दावा किया गया था कि इस तकनीक को भारतीय रेल के सभी व्यस्त रूट पर लगाया जाएगा, ताकि रेल हादसों को रोका जा सके. लेकिन अब रेल मंत्री का कहना है कि इस हादसे का कवच से कोई लेना-देना नहीं है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)