पीएम प्रचंड के दौरे से नेपाल को क्या हासिल हुआ

वीडियो कैप्शन, पीएम प्रचंड के दौरे से नेपाल को क्या हासिल हुआ
प्रकाशित

भारत की चार दिन की यात्रा पर आए नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल प्रचंड ने, दोनों देशों के बीच सीमा मुद्दों को, द्विपक्षीय बातचीत के ज़रिए हल करने पर ज़ोर दिया है.

उन्होंने दोनों देशों के संबंधों को प्रगाढ़ बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का न्यौता भी दिया है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-नेपाल पार्टनरशिप को हिट बताया.

लेकिन अपने प्रधानमंत्री की नेपाल यात्रा से, नेपाल के लोगों को क्या उम्मीदें थीं और दोनों देशों के बीच जो समझौते हुए हैं, क्या उनसे वो उम्मीदें पूरी हुई हैं. बीबीसी संवाददाता जुगल पुरोहित ने काठमांडू में वरिष्ठ पत्रकार युवराज घिमेरे से यही सवाल पूछा.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)