टैक्सी जो चलेगी बिना ड्राइवर के
प्रकाशित
क्या आप ऐसी टैक्सी में बैठेंगे जो बिना ड्राइवर के अपने आप चलती हो? दरअसल एक कार रेंटल कंपनी ने ये सेवा इंग्लैंड के मिल्टन कीन्स शहर में शुरू की है.
कहा जा रहा है कि ये यूरोप में ऐसी पहली सर्विस है. इन ड्राइवरलेस कार को पहले 18 महीने तक शहर की सड़कों पर टेस्ट किया गया.
कस्टमर ऐप के ज़रिए एक कार बुक करते हैं और बिना ड्राइवर की कार रिमोट कंट्रोल के ज़रिए उन तक पहुंचा दी जाती है.
इस बारे में और जानकारी दे रहीं हैं बीबीसी संवाददाता जो ब्लैक.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)