अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जब मंच पर गिर पड़े

वीडियो कैप्शन, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जब मंच पर गिर पड़े
प्रकाशित

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन अमेरिकी प्रांत कोलोराडो में यूएस एयरफ़ोर्स एकेडमी की ग्रैजुएशन डे सेरेमनी में पहुंचे थे.

यहां वो किसी चीज़ से उलझे और फिर लड़खड़ाकर गिर पड़े. ऐसा उस वक़्त हुआ जब वह मंच पर अपनी सीट की ओर बढ़ रहे थे.

उनका पैर मंच पर रखी एक रेत की बोरी से उलझ गया, जो बाइडन को गिरता देख वहां खड़े सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वापस खड़े होने में मदद की. इसके बाद वो बिना किसी मदद के अपनी सीट तक पहुंचे और बाद में अपनी कार की ओर दौड़कर भी गए.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)