रूस के क़ब्ज़े से एक माँ ने छुड़ाया अपना बच्चा

वीडियो कैप्शन, रूस पर यूक्रेन में अब तक कई युद्ध अपराध करने के आरोप लग चुके हैं.
प्रकाशित

रूस पर यूक्रेन में अब तक कई युद्ध अपराध करने के आरोप लग चुके हैं. लेकिन बच्चों को अवैध तरीक़े से डिपोर्ट करना एक ऐसा आरोप था, जिसकी वजह से राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ख़िलाफ़ इंटरनेशनल अरेस्ट वॉरेंट जारी किया गया.

यूक्रेन का अब कहना है कि 19,000 से ज़्यादा यूक्रेनी बच्चों को रूस ले जाया गया है, जिनमें से कई बच्चों को रूसी क़ब्ज़े वाले इलाक़ों के बाल-गृह और विशेष विद्यालयों से ले जाया गया.

रूस इस बात पर क़ायम है कि वो उन्हें ख़तरे से बाहर निकाल रहा है. लेकिन बच्चों के साथ कैसा बर्ताव किया जा रहा है. बीबीसी संवाददाता सारा रेंसफ़ोर्ड को इसके नए सबूत मिले हैं. वो ऐसे कुछ परिवारों से भी मिलीं, जिन्होंने अपने बच्चों को वापस लाने के लिए मुश्किल सफ़र तय किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)