ओमान में भारतीय महिलाओं की तस्करी पर देखिए यह रिपोर्ट

प्रकाशित

पंजाब से राज्यसभा सदस्य विक्रमजीत सिंह साहनी ने पिछले दिनों कुछ नक़ली ट्रैवल एजेंट्स की ठगी का शिकार हुईं, ओमान में फंसी भारतीय महिलाओं का वीडियो ट्वीट किया था.

इसके बाद भारत सरकार की मदद से इनमें से कुछ महिलाओं को वापस भारत लाया गया. लेकिन सवाल यह है कि भारतीय महिलाएं ओमान क्यों जा रही हैं और नक़ली ट्रैवल एजेंट्स उन्हें किस तरह अपने झांसे में लेते हैं.

इस बारे में बीबीसी ने हाल ही में ओमान से लौटीं पंजाब की कुछ महिलाओं से बात की. देखिए बीबीसी संवाददाता सरबजीत सिंह धालीवाल की ये रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)