पहलवान फोगाट बहनों के गांव में क्या माहौल है?

प्रकाशित

28 मई, दिन रविवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर जो कुछ हुआ, उसे लेकर चर्चा ज़ोरों पर है और कई लोग रेसलर के खिलाफ हुई कार्रवाई की आलोचना कर रहे हैं.

एक तरफ़ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नए संसद भवन का उद्घाटन कर रहे थे, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस पहलवानों को हटा रही थी.

इससे जुड़ी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं और कई लोगों को दिलोदिमाग में सवाल, डर और गुस्सा दिखा.

बीबीसी की टीम ने बलाली गांव का दौरा कर ये जानना चाहा कि इस विरोध प्रदर्शन को लेकर गांव के लोग क्या कुछ कह रहे हैं.

रिपोर्ट: सत सिंह

एडिट: राजन पपनेजा, देवाशीष कुमार

प्रोड्यूसर: प्रियंका धीमान

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)