You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तुर्की में एक बार फिर जीते अर्दोआन
प्रकाशित
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैयप अर्दोआन ने रनऑफ़ इलेक्शन में अपने प्रतिद्वंद्वी कमाल कलचदारलू को हरा दिया है.
वो तीसरी बार तुर्की के राष्ट्रपति बन गए हैं. अर्दोआन को 52.1 फ़ीसदी वोट मिले हैं जबकि कलचदारलू के हिस्से में 47.9 फ़ीसदी वोट आए.
अर्दोआन के लिए इस चुनाव को बहुत मुश्किल माना जा रहा था, लेकिन तुर्की की जनता ने उनके सिर पर एक बार फिर जीत का ताज रखा.
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्दोआन को इस जीत की बधाई दी है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर,इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)