सूडान में विदेशी नागरिकों ने क्या-क्या झेला

वीडियो कैप्शन, सूडान में एक बुजुर्ग को स्नाइपर्स ने गोली मारी.
प्रकाशित

बीबीसी अरेबिक सर्विस की जांच में पता चला है कि सूडान में 85 साल के एक ब्रितानी नागरिक को स्नाइपर्स ने गोली मारी और उनकी पत्नी की भूखे रहने की वजह से मौत हो गई.

ऐसा तब हुआ जब सूडान में मौजूद ब्रितानी दूतावास ने उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया. अब्दल्ला शोलगामी सूडान में मौजूद ब्रितानी दूतावास से कुछ ही मीटर की दूरी पर अपनी 80 साल की पत्नी के साथ रहते थे.

मदद की गुहार कई बार लगाने के बाद भी, लंदन में होटल के मालिक अब्दल्ला को सूडान से बाहर निकालकर ब्रिटेन भेजने के लिए कोई मदद नहीं मिली. देखिए बीबीसी संवाददाता नवल अल-मघाफ़ी की ये रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)