'सेंगोल' पर क्या-क्या तर्क दे रहे हैं ये 6 नेता

प्रकाशित

पीएम मोदी 28 मई को दिल्ली में संसद के नए भवन का उदघाटन करेंगे. इस दौरान पीएम मोदी तमिलनाडु के अधीनम (मठ) से सेंगोल स्वीकार करेंगे.

इसे लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास स्थापित किया जाएगा.

गृहमंत्री अमित शाह का कहना है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने 14 अगस्त, 1947 को तमिल पुजारियों से सेंगोल स्वीकार किया था.

उनका दावा है कि नेहरू ने इसे अंग्रेज़ों से भारत को सत्ता हस्तांतरण के प्रतीक के तौर पर स्वीकार किया था. अब इस दावे और सेगोंल को लेकर पक्ष-विपक्ष के कई नेता टिप्पणी कर रहे हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)