बखमूत की जंग में बिखरते यूक्रेन के परिवार

प्रकाशित

पिछले कुछ हफ़्तों में यूक्रेन ने बखमूत में थोड़ी बहुत बढ़त बना ली है. लेकिन शहर के अंदर सड़कों पर अब भी जंग जारी है.

पिछले नौ महीनों से रूस बखमूत पर कब्ज़ा जमाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहा है. उसके कई सैनिक इस दौरान मारे गए हैं.

अमेरिका का अनुमान है कि इस साल की शुरुआत से अब तक पूर्वी यूक्रेन में 20 हज़ार से ज़्यादा रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं, जिनमें से कई बखमूत की लड़ाई में शामिल थे.

यूक्रेन की तरफ़ से मारे गए सैनिकों की संख्या का ऐसा कोई अनुमान उपलब्ध नहीं है, लेकिन उनकी संख्या भी काफ़ी अधिक हो सकती है. बीबीसी संवाददाता जोनाथन बील एक ऐसे यूक्रेनी परिवार से मिले, जिसने बखमूत की जंग की बहुत भारी कीमत चुकाई है. इस रिपोर्ट के कुछ दृश्य आपको विचलित कर सकते हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)