दो हज़ार रुपये का नोट बदलना आसान या मुश्किल, लोगों से ही जानिए?

वीडियो कैप्शन, दो हज़ार रुपये का नोट बदलना आसान या मुश्किल, लोगों से ही जानिए?
प्रकाशित

बैंकों ने मंगलवार से 2000 रुपये के नोट बदलने शुरू कर दिए.

लेकिन 2016 की नोटबंदी से उलट इस बार बैंकों के सामने लंबी कतारें नज़र नहीं आ रहीं.

बैंकों में नोट बदलवाने वाले लोगों का कहना है कि इस बार आसानी है. 19 मई को भारतीय रिज़र्व बैंक ने 2000 रुपए के नोट को चलन से बाहर करने की घोषणा की थी. इस घोषणा के बाद बाज़ारों में इस नोट का इस्तेमाल बढ़ने लगा.

देखिए राजधानी दिल्ली में लोगों को नोट बदलने और जमा कराने में मुश्किलें दिख रही हैं या नहीं.

रिपोर्ट: सेराज अली

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)