कान फ़िल्म समारोह में जब महिला ने ख़ुद पर डाला नक़ली ख़ून

प्रकाशित

कान फ़िल्म समारोह में दुनिया भर के जाने-माने लोगों का जमावड़ा लगा है.

यहां कई फ़िल्मों की स्क्रीनिंग हो रही है और अलग-अलग देशों से सेलेब्रिटी पहुंच रहे हैं.

लेकिन इन सब के बीच वहां कुछ ऐसा हुआ कि माहौल बदल गया. एक महिला जिसने यूक्रेन के झंडे के रंगों से बनी ड्रेस पहने हुई थी, वहां पहुंची.

शुरुआत में ये महिला साधारण लग रही थी. लेकिन तभी उसने लाल रंग का लिक्विड निकाला और ख़ुद पर डाल लिया.

उसके ऐसा करते ही सारे कैमरे उसी की तरफ़ मुड़ गए. वहां मौजूद सुरक्षाकर्मी तुरंत हरकत में आए और उसे पकड़कर वहां से हटा दिया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)