जिस पेड़ के नीचे कभी बैठते थे जुआरी-शराबी, अब वहां हो रहा कमाल
प्रकाशित
पश्चिम बंगाल की ये एक अनोखी लाइब्रेरी है. इस तने को लाइब्रेरी शेल्फ़ के रूप में बनाया गया है.
हर रविवार को बच्चे और युवा छात्र-छात्राएं यहां जमा होते हैं. वो यहां पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ने के लिए आते हैं.
यह अनोखी लाइब्रेरी पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार ज़िले के बेसधुरा और गोदामधुरा के बीच स्थित है.
ये पेड़ एक समय में जुआ खेलने वालों, शराबियों और ऐसे ही लोगों का ठिकाना हुआ करता था.
रिपोर्ट: शक़ील अख़्तर
वीडियो: तापस मलिक
एडिट: आस्मा हाफ़िज़
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)