ग़ज़ा में तनाव के बीच सर्कस
प्रकाशित
ग़ज़ा से अक्सर इसराइल और फ़लस्तीनियों के संघर्ष की ख़बरें आती हैं.
इस माहौल का असर वहां के युवाओं की मानसिक सेहत पर पड़ता है.
इस तनाव के बीच यूसुफ़ ख़ोदर ग़ज़ा में युवाओं को सर्कस के गुर सिखा रहे हैं ताकि वो ख़ुद को मानसिक तनाव से दूर रख पाएं.
यूसुफ़ ख़ोदर ने ख़ुद सर्कस की ये तकनीक वीडियो देखकर सीखी है और अब वो बच्चों को ये ट्रेनिंग दे रहे हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)