बिहार में धीरेंद्र शास्त्री के 'दरबार' के रंग

प्रकाशित

बिहार की राजधानी पटना के नौबतपुर इलाक़े में आजकल मेले जैसा माहौल है.

बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र शास्त्री इसी नौबतपुर में मौजूद रहे.

इस दौरान यहां पांच दिनों तक उनका हनुमंत पाठ भी हुआ.

पिछले कुछ समय से अचानक चर्चा में आए मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम मंदिर के पंडित धीरेंद्र शास्त्री की यह पहली बिहार यात्रा है. लोगों से बात करने पर पता चलता है कि सोशल मीडिया पर प्रचार की वजह से बिहार में भी बड़ी संख्या में लोग बागेश्वर बाबा के नाम से परिचित हैं.

लेकिन गर्मी और भीड़, मुश्किलें भी पैदा कर रही है. पटना के दक्षिण-पश्चिम में बसा नौबतपुर, साल 1947 में स्थापित हुए राघवेंद्र संस्कृत विद्यालय की वजह से ही जाना जाता रहा है.

रिपोर्ट: चंचद जजवाड़े

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)