चक्रवात मोका से बांग्लादेश के कॉक्स बाज़ार शरणार्थी कैंप में ख़ौफ़

प्रकाशित

बांग्लादेश में चक्रवात मोका की दस्तक से पहले पांच लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया गया है.

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि ये तूफ़ान ख़तरनाक़ साबित हो सकता है.

अनुमान के मुताबिक़, मोका तूफ़ान दोपहर के क़रीब तट से टकराएगा. इसकी रफ़्तार 170 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है और इस दौरान समंदर में 3.6 मीटर ऊंची तक लहरें उठ सकती हैं.

वीडियो: आमिर पीरज़ादा, बांग्लादेश

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)