You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों से जुड़ी बड़ी बातें
प्रकाशित
उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जश्न के माहौल के बीच लखनऊ में पार्टी कार्यालय पहुंचे.
उन्होंने पार्टी के सभी 17 महापौर पदों पर जीत को ऐतिहासिक बताया. फिलहाल मतगणना जारी है और अभी भी कुछ सीटों पर नतीजे आना बाकी है. लेकिन रुझान और जीत के आंकड़े इन चुनावों में भाजपा की बड़ी जीत नज़र आ रही है.
लखनऊ के भाजपा कार्यालय से अनंत झणाणें और शुभम वर्मा की यह रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)