पहलवानों का प्रदर्शन: विनेश फोगाट ने जान पर ख़तरे का डर जताया

प्रकाशित

बीबीसी से बातचीत में पहलवान विनेश फोगाट ने दावा किया है कि 2021 टोक्यो ओलंपिक के बाद उन्होंने भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह से जुड़ी शिकायतों का ज़िक्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया था, हालांकि विनेश के मुताबिक़ उन्होंने इस बातचीत में कथित यौन शोषण की बात नहीं की थी.

बातचीत में विनेश ने जान पर ख़तरे का डर भी जताया.

वो कहती हैं, "हम पहलवानी कैसे कर सकते हैं, अगर वो (बृजभूषण शरण सिंह) बाहर हैं तो. हमने आवाज़ उठाई है ना. हमारे परिवार इतने परेशान हैं. उनके (बृजभूषण शरण सिंह के) ऊपर जो एक्ट लगे हैं, उसमें उनकी गिरफ़्तारी बनती है या नहीं बनती? अगर उसकी जगह कोई नॉर्मल इंसान होता, उसकी गिरफ़्तारी होती कि नहीं होती?"

रिपोर्ट: विनीत खरे

शूट/एडिट: देबलीन रॉय

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)