शख़्स ने बनाया अभिनेत्री समांथा का मंदिर, हो रही है पूजा

प्रकाशित

एक कार ड्राइवर ने फ़िल्म स्टार समांथा के लिए एक मंदिर बनवाया है. उन्होंने अपने घर के आंगन में समांथा की मूर्ति लगवाई है, जिसका उन्होंने धूम-धाम से उद्धाटन किया.

तेनाली संदीप आंध्र प्रदेश में बापटला ज़िले के अलापडू के रहने वाले हैं.

उनका कहना है कि ये मूर्ति उन्होंने सिर्फ इसलिए नहीं बनवाई कि समांथा एक अभिनेत्री हैं, बल्कि वो समांथा के चैरेटी के काम से बहुत प्रभावित हैं. उन्होंने बीबीसी से मूर्ति की लागत, इसे बनाने में लगे वक़्त और मंदिर बनाने के पीछे की वजह पर बात की.

वीडियो: बीबीसी तेलुगू

शूट-एडिट: शाद मिद्हत

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)