You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
वो सीवर जहां से लीक हुई गैस ने ले ली कई लोगों की जान
लुधियाना के ग्यासपुरा इलाक़े में रविवार को गैस लीक की वजह से 11 लोगों की मौत हो गई थी.
ऐसा माना जा रहा है कि घटनास्थल पर मौजूद एक सीवर से ज़हरीली गैस निकली, जिसके बाद लोग बेहोश होने लगे.
मरने वाले लोग इसी सीवर के आस-पास के घरों में रहते थे. पास के एक क्लीनिक के डॉक्टर की भी मौत हो गई है. इलाक़े के लोग अब भी सदमें में हैं. पुलिस ने एफ़आईआर दर्ज कर ली है और जांच कर पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि गैस यहां तक आख़िर कैसे पहुंची? देखिए बीबीसी संवाददाता अरविंद छाबड़ा की ये ग्राउंड रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)