लुधियाना गैस रिसाव में 11 की मौत, अब तक क्या-क्या पता है

वीडियो कैप्शन, लुधियाना गैस रिसाव में 11 की मौत, अब तक क्या-क्या पता है?
प्रकाशित

पंजाब में लुधियाना के ग्यासपुरा इलाके में गैस रिसाव के कारण कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है और कई अन्य गंभीर स्थिति में हैं.

लुधियाना की डिप्टी कमिश्नर सुरभि मलिक ने 11 लोगों की मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बताया है कि मौक़े पर एनडीआरएफ़ की टीम मौजूद है.

उन्होंने बताया, "ऐसी आशंका है कि कुछ गैसों के लीक होने से ऐसा हुआ है. जहां शव मिले हैं वहां पर सारे इलाक़ों को एनडीआरएफ़ ने अपने नियंत्रण में ले लिया है. मैनहोल से सैंपल्स लिए गए हैं. और ऐसी आशंका है कि मैनहोल से ही गैस में कोई मिलावट हुई है."

देखिए वीडियो.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक,ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)